ताजा खबर

भाजपा प्रदर्शन में आज पुरंदेश्वरी नहीं आ रहीं
22-Jan-2021 9:43 AM
भाजपा प्रदर्शन में आज पुरंदेश्वरी नहीं आ रहीं

photo from Wikipedia


रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का आज शुक्रवार को यहां आना स्थगित हो गया है। वे आज धान खरीद में अव्यवस्थाओं के खिलाफ पार्टी के कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में शिरकत करने वाली थीं।

प्रदेश प्रभारी की गैरमौजूदगी में सह प्रभारी नितिन नवीन धरना प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम की अगुवाई बिलासपुर के बजाय रायपुर में करेंगे। 

बताया गया कि सुश्री पुरंदेश्वरी की दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक है, और इस वजह से उनका आना टल गया है। 

आज प्रदेश के सभी 28 जिलों में पार्टी का धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम है।


अन्य पोस्ट