ताजा खबर
असम रवाना हुए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को भाजपा के आंदोलन पर कहा कि प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी हंटर मार रही है, इसलिए आंदोलन के लिए मजबूर हैं। श्री बघेल ने भाजपा नेताओं से पूछा कि क्या वे खुले मंडी में धान बेचेंगे? छत्तीसगढ़ सरकार की योजना का लाभ नहीं लेंगे, यह बताना चाहिए।
असम रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में श्री बघेल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें प्रभारी बनाया है। वे पार्टी संगठन के मजबूत करने का काम करेंगे। कामाख्या देवी की पूजा कर खुशहाली की कामना करेंगे। उन्होंने आंदोलनकारी किसान नेताओं को एनआईए की नोटिस पर कहा कि भाजपा किसान आंदोलन को बदनाम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन को कभी पाकिस्तानी, कभी चीनी और कभी खालिस्थानी कहती है। भाजपा किसानों को दलाल बताती है। मगर देश के किसान न दबेंगे, और न ही पीछे हटेंगे। धान खरीदी पर उन्होंने कहा कि सरकार ने धान खरीदी की व्यवस्था बेहतर की है। पहले 14 सौ समितियों में खरीदी होती थी, अब बढ़ाकर 22 सौ केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि केन्द्र की सरकार एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। स्कूल-कॉलेज खोलने पर उन्होंने कहा कि पालकों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया गया है।


