ताजा खबर

सारंगढ़ के नया तालाब में मृत मिला सौ साल का कछुआ
18-Jan-2021 3:05 PM
सारंगढ़ के नया तालाब में मृत मिला सौ साल का कछुआ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 18 जनवरी।
कल नगर के तालाब में एक सौ साल का कछुआ मृत मिला। कछुआ का वन विभाग द्वारा दाह संस्कार किया गया।

विदित हो कि सारंगढ़ के नया तालाब के पानी से 1985 से पूर्व घर में खाना पकाया जाता था। यह वही तालाब है जहां एक घाट (पचरी) का उद्घाटन गवर्नर जनरल ने किया था। जिसके कारण यह गवर्नर पचरी के नाम से जाना जाता है। उसी समय सारंगढ़ के राजाधिराज जवाहिर सिंह के द्वारा अपने गोत्र से तालुकात रखने वाला कच्छप के नाक में नथनी पहनाकर छोड़ा गया था। संभवत यह वही कछुआ है, इसकी उम्र लगभग 100 साल की होगी। वजन 50 किलो से भी ऊपर रहा। 

मृत कछुआ को वन विभाग के द्वारा अपने कार्यालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरी परीक्षण पश्चात डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद उक्त कछुआ का वन विभाग द्वारा वहीं दाह संस्कार किया गया।


अन्य पोस्ट