ताजा खबर

चुनाव में हजार दिन बाकी, तैयारी में जुटें
07-Dec-2020 7:16 PM
चुनाव में हजार दिन बाकी, तैयारी में जुटें

  प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक  

  पुरंदेश्वरी-नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 दिसंबर। प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि चुनाव में एक हजार दिन बाकी हैं, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करने की जरूरत है। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने सभी का परिचय लिया, और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद सुश्री पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन पहली बार यहां आए हैं। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक से पहले राष्ट्रीय सह महामंत्री सौदान सिंह, महामंत्री (संगठन) पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री साय और अन्य नेताओं ने अपना उद्बोधन दिया। इससे पहले भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन का प्रभारी के तौर पर यहां आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूरे जोश और उत्साह के साथ भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए सुबह 8 बजे से ही एयरपोर्ट में गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ एकत्रित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में पंथी नृत्य कर और पुष्प वर्षा कर भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन का भव्य आत्मीय स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर सिख समाज, मुस्लिम समाज, उत्कल समाज, बंगाली समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साह से स्वागत किया।  स्वागत उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी व सहप्रभारी का मोटरसाइकिल रैली की अगुवाई में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए। पूरे रास्ते भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। रास्ते में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने 51 शंख का एक साथ शंखनाद कर श्रीमती डी पुरंदेश्वरी व नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किया।

भाजपा कार्यालय में प्रभारी व सहप्रभारी ने सर्वप्रथम कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी और राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक में भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कैशिक, राज्यसभा सांसद सुश्री डॉ. सरोज पांडेय व रामविचार नेताम  बृजमोहन अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहिले,अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चंदेल, किरण देव सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट व भाजपा कार्यालय में स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, सुभाष राव, श्रीचन्द सुंदरानी, छगनलाल मूंदड़ा, ललित जैसिंघ, भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनेश ठोकने, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, ओंकार बैस, रमेश ठाकुर,बजरंग खंडेलवाल, सत्यम दुआ, खेम कुमार सेन, श्यामा चक्रवर्ती, राजेश पांडेय, सहित प्रदेश व राजधानी रायपुर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


अन्य पोस्ट