ताजा खबर

अमेरिका पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, क्रिटिकल मिनरल्स पर होने वाली अहम बैठक में लेंगे हिस्सा
12-Jan-2026 9:04 AM
अमेरिका पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, क्रिटिकल मिनरल्स पर होने वाली अहम बैठक में लेंगे हिस्सा

X/@ASHWINIVAISHNAW


इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंचे.

अश्विनी वैष्णव यहां क्रिटिकल मिनरल्स पर एक मीटिंग में हिस्सा लेंगे, जिसकी मेज़बानी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट कर रहे हैं.

अश्विनी वैष्णव ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर इस मीटिंग की जानकारी दी.

उन्होंने लिखा, "वॉशिंगटन, डी.सी. पहुंच गया हूं. कल क्रिटिकल मिनरल्स पर मंत्री स्तर की बैठक में हिस्सा लूंगा. विकसित भारत के हमारे लक्ष्य के लिए सुरक्षित क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन बहुत ज़रूरी हैं." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट