ताजा खबर

आते ही बैठक में जुटे पुरंदेश्वरी-नितिन नवीन
07-Dec-2020 12:44 PM
आते ही बैठक में जुटे पुरंदेश्वरी-नितिन नवीन

महिला कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 दिसंबर।
प्रदेश भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन सोमवार को यहां पहुंचे। यहां आते ही दोनों प्रभारी पार्टी नेताओं के साथ बैठक में जुट गए। इससे पहले माना एयरपोर्ट पर दोनों का आत्मीय स्वागत किया गया। 

प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन नियमित विमान से दिल्ली से यहां पहुंचे। एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सीनियर नेता नंदकुमार साय, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी, अजय चंद्राकर और नारायण चंदेल ने उनका स्वागत किया। श्री कौशिक ने वहां मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं से सुश्री पुरंदेश्वरी का परिचय कराया।  स्वागत के बाद दोनों ही नए भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए।
 
माना बस्ती के समीप नगर पंचायत की महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर उनकी अगुवानी की, और स्वागत किया। दोनों ही कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद पुरंदेश्वरी पार्टी नेताओं के साथ बैठक में व्यस्त हो गईं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्री साय, महामंत्री (संगठन) पवन साय के साथ बैठक की। इस बैठक में सह प्रभारी नितिन नवीन भी मौजूद थे। बैठक में श्री साय ने राज्य की ताजा राजनीतिक हालात की जानकारी दी। स्वागत करने वालों में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, अरूण साव, राजेश मूणत, अनिमेश कश्यप और ललित जैसिंघ व प्रितेश गांधी भी थे। 


अन्य पोस्ट