ताजा खबर
झारखंड में डायन बताकर महिला की हत्या
05-Dec-2020 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रांची, 5 दिसम्बर | झारखंड के गुमला जिले में डायन बताकर एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक लोगों को शक था कि मृतक महिला जादू-टोना करती थी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना सदर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले कोएनारा गांव की है। महिला की शुक्रवार रात को हत्या की गई जबकि उसका शव शनिवार को बरामद किया गया।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
महिला के बेटे वीर ओरान ने पुलिस को बताया कि 26 नवम्बर को चैतू ओरान की किसी बीमारी के कारण मौत हो गई लेकिन उसके पिता चुंदा और अन्य परिजनों ने इसके लिए उसकी मां को जिम्मेदार माना।
वीर ने दावा किया कि चुंदा और उनके बेटों सावन तथा फेकू ने उसकी मां की हत्या की है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
--आईएएनएस
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


