ताजा खबर

बिलासपुर में कोरोना 11 हजार पार, पर नये मरीज 94 ही, स्वस्थ होने वाले भी बढ़े
19-Oct-2020 10:28 AM
बिलासपुर में कोरोना 11 हजार पार, पर नये मरीज 94 ही, स्वस्थ होने वाले भी बढ़े

बिलासपुर, 19 अक्टूबर('छत्तीसगढ़' संवाददाता)। बीते 24 घंटे के भीतर जिले में 94 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन्हें मिलाकर अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 11003 हो गई। स्वस्थ होने वाले भी बढ़कर 9400 हो गये हैं।

कल शाम तक मिले मरीजों में नगर निगम सीमा क्षेत्र के 67 शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक 12 मरीज तखतपुर से मिले। एक मरीज मुंगेली जिले का है। इस बीच जांजगीर जिले के 3 और बिलासपुर जिले के 2 मरीजों की मौत भी हो गई।

इस हफ्ते दूसरी बार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सौ से कम मिला। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 100 बिस्तर कोविड अस्पताल में इस समय सिर्फ 26 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 7 मरीजों को भर्ती किया गया है और 8 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। निजी कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेट के कुल 128 मरीज बीते 24 घंटे में डिस्चार्ज किये गये हैं।


अन्य पोस्ट