ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना करीब 64 हजार
14-Sep-2020 1:07 PM
प्रदेश में कोरोना करीब 64 हजार

मौतें-555, एक्टिव-31505, डिस्चार्ज-28195

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 सितंबर।
प्रदेश में कोरोना मरीज साढ़े 63 हजार के आसपास पहुंच गए हैं। बीती रात मिले 22सौ 28 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 63 हजार 991 हो गई है। इसमें से 555 मरीजों की मौत हो चुकी है। 31 हजार 505 एक्टिव हैं और इनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 28 हजार 195 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। 

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 10.15 बजे 2228 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  621 मरीज रहे। बिलासपुर जिले से 309, राजनांदगांव  से 253, रायगढ़ से 150, बलौदाबाजार से 108, द ुर्ग से  79,  कोरबा  से  76,  जांजगीर-चांपा  से  64,  बालोद  से  60,  मुंगेली  से  59,  महासमुंद  से 57,  सूरजपुर  से  52,  दंतेवाड़ा  से  43,  बेमेतरा  व  गरियाबंद  से  36-36,  कांकेर  से  32, कोरिया  से  31,  धमतरी  से  29,  कोण्डागांव  से  27,  सरगुजा  से  24,  बलरामपुर  से  20, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 18, जशपुर से 13, बस्तर से 12, सुकमा से 7,  नारायणपुर से 6, कबीरधाम से 2 एवं अन्य राज्य से 4 मरीज पाए गए।
 

क्लिक करें और यह नही पढ़ें : देखें, रायपुर में कहां-कहां मिले पॉजिटिव

दूसरी तरफ कल 24 घंटे में 16 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसमें सिर्फ कोरोना से तीन एवं अन्य बीमारियों के साथ कोरोना से 13 मौतें हुई हैं। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान चल रही है। 1015 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। स्वास्थ्य  अफसरों का कहना है कि प्रदेश में करीब सात लाख 84 हजार सैंपलों की जांच पूरी कर ली गई है। आगे और भी सैंपलों की जांच तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सैंपलों की जांच में और तेजी आएगी और इसकी तैयारी चल रही है। 


अन्य पोस्ट