ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना 47 हजार पार
08-Sep-2020 1:27 PM
प्रदेश में कोरोना 47 हजार पार

मौतें-395, एक्टिव-24708, डिस्चार्ज-22177

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर।
प्रदेश में कोरोना मरीज 47 हजार पार हो गए हैं। बीती रात मिले 2017 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 47 हजार 280 हो गई है। इसमें से 395 मरीजों की मौत हो गई है। 24 हजार 708 एक्टिव हैं और इनका एम्स व अन्य अस्पतालों में इलाज जारी है। 22 हजार 177 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। 

क्लिक करें और यह भी पढ़ें : देखें, रायपुर में कहां-कहां मिले पॉजिटिव

बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 10 बजे 2017 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  654 मरीज रहे। दुर्ग जिले से  197,  राजनांदगांव  से  190,  बिलासपुर  से  173,  जांजगीर-चांपा  से 110, रायगढ  से 82,  कोरबा  से 72,  सरगुजा  से 48,  सूजरपुर से 46,  सुकमा  से 44, धमतरी  से 43,  बलौदाबाजार से 40,  बालोद  से 39,  कोरिया  व  बीजापुर से 36-36,  महासमुंद  से 35, गरियाबंद से 33, बलरामपुर से 27, मुंगेली से 19, कांकेर से 17, कबीरधाम व नारायणपुर से  15-15,  दंतेवाड़ा  से  10,  बस्तर  व  कोण्डागांव 9-9, जशपुर  से 7,  बेमेतरा  से  3, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  से  2 एवं अन्य  राज्य  से 6 मरीज शामिल रहे।

दूसरी तरफ कल 15 मरीजों की मौत दर्ज की गई। 979 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में छह लाख 81 हजार  के आसपास सैंपलों की जांच पूरी कर ली गई है। बाकी जमा और भी हजारों सैंपलों की जांच की जा रही है। जिस ढंग से सैंपल आ रहे हैं, उससे यह माना जा रहा है कि  प्रदेश में पॉजिटिव के आंकड़े फिलहाल कम नहीं होंगे। 


अन्य पोस्ट