ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना 45 हजार पार
07-Sep-2020 1:09 PM
प्रदेश में कोरोना 45 हजार पार

मौतें-380, एक्टिव-23685, डिस्चार्ज-21198

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 सितंबर।
प्रदेश में कोरोना मरीज 45 हजार पार हो गए हैं। बीती रात मिले 21 सौ नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 45 हजार 263 हो गई है। इसमें से 380 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। 23 हजार 685 एक्टिव हैं और इनका एम्स व अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 21 हजार 198 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है।

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में बीती रात 11.30 बजे 21 सौ नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  711 मरीज रहे। बिलासपुर से 203,  राजनांदगांव से 182,  रायगढ़ से 167, महासमुंद से 125, दुर्ग से 109,  बस्तर  से  86,  जांजगीर-चांपा  से  64,  बलौदाबाजार से  53,  दंतेवाड़ा  से  48, बालोद  से 41, कांकेर से 35, सुकमा से 31, सूरजपुर  से  28, सरगुजा  व  कोण्डागांव  से 26-26, कोरबा से  25, बेमेतरा  से  24, कबीरधाम  व  गरियाबंद से 22, धमतरी से 16, बलरामपुर से 14, बीजापुर से 12, जशपुर से 11, कोरिया व नारायणपुर से 6-6 एवं अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल रहे। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।

क्लिक करें और यह भी पढ़ें : देखें, रायपुर में कहां-कहां मिले पॉजिटिव

 
दूसरी तरफ प्रदेश में कल 24 मरीजों की मौत हो गई। इसमें सिर्फ कोरोना से 6 मरीजों की मौत दर्ज की गई। 18 मरीजों की मौत पेनक्रियेटाईटिस, किडनी डिजीज, कोरोनरी  हार्टडिजीज, ब्रेनहेमरेज, बीपी, शुगर आदि गंभीर बीमारियों के साथ कोरोना से हो गई। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान जारी है। ठीक होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 711 रही। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है। उनका मानना है कि प्रदेश में कोरोना के आंकड़े आगे और बढ़ सकते हैं। 


अन्य पोस्ट