ताजा खबर

प्रदेश भाजपा नेत्री शोभा सोनी की कोरोना से मौत
02-Sep-2020 6:47 PM
प्रदेश भाजपा नेत्री शोभा सोनी की कोरोना से मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अगस्त।
राजनांदगांव की पूर्व महापौर व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष शोभा सोनी की बुधवार सुबह वैश्विक महामारी कोरोना से जान चली गई। उनकी असामायिक निधन की खबर से सियासी जगत में खलबली मच गई। राजनांदगांव शहर में उनकी निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक पार्टियों में शोक का माहौल है। 

भाजपा महिला की राजनीति में शामिल श्रीमती सोनी की प्रमुख नेताओं में गिनती होती थी। 1999 में पार्षद चुनकर सक्रिय राजनीति में आने के बाद वह 2005 के नगरीय निकाय चुनाव में रिकार्ड जीत के साथ राजनांदगांव की पहली महिला महापौर चुनी गई। इस जीत के साथ वह राज्य की राजनीति में अपना प्रभाव जमाने के बाद निरंतर आगे बढऩे लगी।
 
वर्तमान में राजनांदगांव निगम में बतौर नेता प्रतिपक्ष रहते हुए वह स्थानीय सिसायत में लौटकर जनहित के मुद्दे पर मुखर रही। रमन सरकार के दूसरे कार्यकाल में भाजपा की प्रदेश महिला संगठन की कमान मिलने के बाद उन्होंने महिलाओं को तेजी से पार्टी से जोड़ा। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के अंतिम कार्यकाल में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष के रुप में भी उन्होनें बेहतरीन कार्य किया। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार श्रीमती सोनी को अस्थमा की भी शिकायत थी। कोरोनाग्रस्त होने के बाद वह एम्स में करीब दस दिन से इलाज के लिए भर्ती थी। इधर राजनांदगांव समेत भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, भाजपा जिला अध्यश मधुसूदन यादव, समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है।


अन्य पोस्ट