ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना साढ़े 31 हजार पार
01-Sep-2020 12:47 PM
प्रदेश में कोरोना साढ़े 31 हजार पार

मौतें-277, एक्टिव-14237, डिस्चार्ज-16989

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितम्बर।
 प्रदेश में कोरोना मरीज  साढ़े 31 हजार पार हो गए हैं। बीती रात मिले  1346 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 31 हजार 503 हो गई है। इसमें से 277 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। 14 हजार 237 एक्टिव हैं और इनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। 16 हजार 989 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है।

बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 8.45 बजे 1103 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  251 मरीज रहे। राजनांदगांव जिले से  135,  दुर्ग  से  128,  जांजगीर-चांपा  से  100,  बिलासपुर  से  99, रायगढ़  से  75,  बस्तर  से  51,  धमतरी  से  31,  बलौदाबाजार  से  30,  बालोद  से  26, महासमुंद से 25, नारायणपुर से 24, सुकमा से 20, मुंगेली व सरगुजा से 19-19, दंतेवाड़ा से 12,  जशपुर से 11, बलरामपुर  व  बीजापुर  से 10-10,  कोंडागंाव  से 8,  कबीरधाम  से 7, सूरजपुर  व  कांकेर  से 4-4, बेमेतरा से  3, कोरबा  से 1 मरीज शामिल रहे। 

इसके बाद रात 10.45 बजे 308 और नए पॉजिटिव  मरीजों  की  पहचान  की गई,  जिसमें  रायपुर  से  107,  रायगढ़  व  बीजापुर  से  45-45,  कोरिया  से  26, कोरबा   से 25,  बेमेतरा  से 18, धमतरी से 14,  जांजगीर-चांपा  व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  से  7-7, जशपुर  से 5, कबीरधाम से 4, बिलासपुर से 3, राजनांदगांव से 2 मरीज शामिल रहे। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, कल 8 मरीजों की मौत हो गई। 686 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए।  रायपुर समेत अलग-अलग जगहों से मिल रहे सैंपलों की जांच जारी है।
 
स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि रोज अब 14-15 हजार सैंपलों की जांच चल रही है। बीती रात पांच लाख 82 हजार के आसपास सैंपलों की जांच पूरी कर ली गई। आने वाले दिनों में सैंपल जांच में और तेजी से लाने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि प्रदेश के अधिकांश मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए जा रहे हैं। बहुत कम मरीज हैं, जो अपनी जान गवां रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन जरूरी है। 


अन्य पोस्ट