ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना साढ़े 24 हजार पार
27-Aug-2020 1:36 PM
प्रदेश में कोरोना साढ़े 24 हजार पार

मौतें-231, एक्टिव-10174, डिस्चार्ज-14145

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त।
प्रदेश में कोरोना मरीज बढक़र साढ़े 24 हजार पार हो चुके हैं। बीती रात में 12 सौ 9 नए पॉजिटिव की पहचान की गई, जिसे मिलाकर प्रदेश में कोरोना मरीज 24 हजार 550 हो गए हैं। इसमें से 231 अपनी जान गवां चुके हैं। 10 हजार 174 एक्टिव हैं, जिनका इलाज जारी है। 14 हजार 145 मरीज ठीक होने पर घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। 

प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है और राजधानी रायपुर समेत कई जगहों पर पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक  बीती रात 8.15 बजे 1045  नए पॉजिटिव की  पहचान  की  गई। इसमें  अकेले रायपुर  जिले से 514 मरीज रहे। दुर्ग जिसे से  112,  रायगढ़  से  70,  राजनांदगांव  से  47,  महासमुंद  से  36,  बीजापुर  से  28, बिलासपुर से 24, बस्तर से 23,  नारायणपुर से 21,  बेमेतरा व सरगुजा से 20-20, धमतरी से 18, कांकेर  से 14,  बालोद  व  बलौदाबाजार  से  13-13,  जांजगीर-चांपा  व  मुंगेली  से 12-12,  सूरजपुर  से 11,  कबीरधाम  से 9,  कोंडागांव  व  सुकमा  से 7-7, दंतेवाड़ा  से 6,  बलरामपुर  व  अन्य  राज्य  से  3-3 एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  व  जशपुर  से  1-1 मरीज पाए गए।   

इसके बाद रात 11.15 बजे 164 और नए पॉजिटिव की पहचान की  गई, जिसमें रायपुर से 104, रायगढ़ से 27, कोरबा व कोरिया से 9-9, कांकेर से 4, दुर्ग, धमतरी, जशपुर  से 2-2, बलौदाबाजार, महासमुंद, बिलासपुर, बीजापुर व अन्य  राज्य से 1-1 मरीज शामिल रहे। दूसरी तरफ, 10 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 413 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन सभी मरीजों के संपर्क में आने वाले की जांच-पहचान चल रही है।
 
स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में जांच सैंपल बढ़ाने के साथ ही कोरोना मरीज बढ़ गए हैं। खासकर राजधानी रायपुर-आसपास रोज पांच सौ के आसपास पॉजिटिव मिल रहे हैं। ऐसे में हम सबको ज्यादा से ज्यादा सावधानी जरूरी है। उनका कहना है कि प्रदेश में बीती रात तक 5 लाख से अधिक सैंपलों की जांच पूरी कर ली गई है। आगे और भी सैंपलों की जांच चल रही है। उनका कहना है कि नए मरीजों के साथ अब मौतें भी हो रही हैं। ऐसे में घरों में रहने वाले गंभीर मरीज अस्पतालों तक जल्द पहुंचकर अपना जांच-इलाज कराएं। 


अन्य पोस्ट