ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना 22 हजार पार
25-Aug-2020 1:43 PM
प्रदेश में कोरोना 22 हजार पार

मौतें-206, एक्टिव-8424, डिस्चार्ज-13424

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त।
प्रदेश में कोरोना मरीज 22 हजार पार हो गए हैं। बीती रात मिले 1077 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 22 हजार 54 हो गई है। इसमें 206 मरीज अपनी जान गवां चुके हैं। 8 हजार 424 एक्टिव हैं और इन सभी का एम्स और अन्य कोरोना अस्पतालों में इलाज जारी है। 13 हजार 424 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। 

बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 8.45 बजे 755 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  207 मरीज मिले हैं।  रायगढ़  से  125,  राजनांदगांव  से  59,  दुर्ग  से  41,  बस्तर  से  37,  जांजगीर-चांपा  से 33,  सुकमा  से 28,  कोंडागांव  से  24,  बिलासपुर  से 22,  बीजापुर  से  21,  सूरजपुर  से  20, मुंगेली  से  19,  महासमुंद  से  17,  बालोद  व  धमतरी  से  13-13,  सरगुजा  व  नारायणपुर  से 11-11,  बलौदाबाजार व  कांकेर  से 10-10,  कबीरधाम  व  कोरबा  से 8-8,  गरियाबंद  से 5,   दंतेवाड़ा   से   4,   बलरामपुर   से   3,   कोरिया   व   अन्य   राज्य   से  2-2 एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  व  जशपुर  से  1-1  मरीज शामिल रहे।

क्लिक करें और यह भी पढ़ें : देखें, रायपुर में कहां-कहां मिले पॉजिटिव 

इसके बाद रात 11.15 बजे  322 और नए पॉजिटिव की पहचान की गई। इसमें दुर्ग से 98, रायपुर से 91, बीजापुर से 64, कांकेर से 24, बिलासपुर से 12, रायगढ़ से 6, बेमेतरा  व  जशपुर  से  5-5,  बालोद,  गरियाबंद  व  जांजगीर-चांपा  से  3-3,  धमतरी  व बलौदाबाजार से 2-2, राजनांदगांव, कबीरधाम एवं महासमुंद व कोरबा से 1-1 शामिल रहे। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं। दूसरी तरफ कल 9 मरीजों की मौत हो गई। इनके संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान जारी है।

 
स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोग पूरी सावधानी बरतें और सर्दी-खांसी, बुखार, सिर दर्द, गले में खरास आदि पर तुरंत कोरोना जांच कराएं। उनका कहना है कि प्रदेश में कम से कम 10-12 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन यह जांच फिलहाल थोड़ी कम हो रही है। उनका प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा कोरोना जांच हो। बीती रात में 206 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। बाकी मरीजों का इलाज जारी है। 


अन्य पोस्ट