ताजा खबर

बिजली गिरी, 3 मौतें, 4 घायल
15-Aug-2020 6:57 PM
बिजली गिरी, 3 मौतें, 4 घायल

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायगढ़. खेत में काम कर रही 7 महिलाओं के ऊपर गाज गिरने से 3 महिलाओं की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, चार महिलाओं के घायल होने की खबर है। 
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी में आज एक बड़ा हादसा हो गया जब हरदी रोड़ स्थित एक खेत में काम कर रहे  7 महिलाओं  पर आकाशीय बिजली गिरी है। इस घटना में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल  हो गए जिनका उपचार जारी है। बताया जाता है कि सभी महिलाएं हरदी रोड स्थित बाईपास के खेत में काम कर रही थीं।

अन्य पोस्ट