ताजा खबर
रात 9.25 बजे पर 332 पॉजिटिव, रायपुर से 173, केंद्र के आंकड़े
05-Aug-2020 9:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। राज्य सरकार ने रात 8.30 बजे तक 205 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की थी। लेकिन केंद्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के रात 9.25 बजे के आंकड़े छत्तीसगढ़ में आज 332 पॉजिटिव बता रहे हैं। इसमें से 173 रायपुर जिले में, 37 राजनांदगांव, 27 दुर्ग, 21 बिलासपुर, 17 महासमुंद, 13 धमतरी, 10 बलौदाबाजार, 8 जांजगीर-चांपा, 6 कांकेर, 5-5 जशपुर और कबीरधाम, 4 सरगुजा, 3 रायगढ़, और 1-1 कोरोना पॉजिटिव गरियाबंद, कोरबा, कोरिया में बताए गए हैं।
क्लिक करें और यह भी पढ़ें : देश में 52 हजार नए संक्रमित, अब 19 लाख के पार
ये आंकड़े राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से काफी ज्यादा हैं। लेकिन राज्य शासन के आंकड़े आधी रात तक किस्तों में बढ़ते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


