ताजा खबर

चार दिनों में 6 करोड़ 43 लाख लोग देख चुके हैं
11-Jul-2020 9:30 AM
चार दिनों में 6 करोड़ 43 लाख लोग देख चुके हैं

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. उसने लाखों लोगों को रुलाया है.  अभी तक इसे 6 करोड़ 43 लाख लोग देख चुके हैं और 5 लाख 60 हज़ार लोग इस कमेंट कर चुके हैं. इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपॉजिट संजना सांघी है. संजना इसी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं. यह फिल्म काफी लंबे वक्त से रुकी हुई थी. फिल्म को इस साल थिएटर में रिलीज होना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे रोक दिया गया, लेकिन सुशांत के सुसाइड के बाद इसे डिजिटल रिलीज किया जा रहा है. 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. 

Dil Bechara | Official Trailer | Sushant Singh Rajput | Sanjana Sanghi | Mukesh Chhabra | AR Rahman

video source - FoxStarHindi(youtube channel)


अन्य पोस्ट