ताजा खबर

प्रदेश के 15 शहरों में पारा 40 पार रहा, सर्वाधिक 44 डिग्री नांदगांव में
29-Apr-2026 6:52 PM
प्रदेश के 15 शहरों में पारा 40 पार रहा, सर्वाधिक 44 डिग्री नांदगांव में

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 29 अप्रैल ।  बुधवार को प्रदेश के 15 शहरों में पारा 40 पार रहा। इनमें सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव और 43.2 रायपुर में दर्ज किया गया। बिलासपुर दुर्ग 42.6,और बेमेतरा 42.1 डिग्री पर रहा।

कल  30 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। 
प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर लगातार बने रहने की संभावना है।

वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
 एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक प्रति चक्रवात अंदरूनी महाराष्ट्र और  उससे लगे तेलंगाना के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से उत्तर पूर्व बांग्लादेश तक झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


अन्य पोस्ट