ताजा खबर

मुनीम से लूट के 9 लाख एक महिला से बरामद, आरोपी अब भी फरार
10-Jul-2020 6:03 PM
मुनीम से लूट के 9 लाख एक महिला से बरामद, आरोपी अब भी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जुलाई।
कवर्धा जिले में कल हुए 70 लाख की लूटपाट के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई के दौरान कवर्धा शहर में एक महिला के पास से लूट की रकम में से 9 लाख बरामद किया है। 

बताया जाता है कि महिला लूट में शामिल एक आरोपी की पत्नी हैं। वही पुलिस के हाथों एक भी लूटेरे नहीं लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि वारदात को करीब पांच लूटेरो ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिन है। 

कवर्धा एसपी केएल धु्रव ने ‘छत्तीसगढ़’ को जानकारी देते बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। बताया जाता है लूटपाट की घटना में मुनीम मनोज कश्यप की भूमिका पर पुलिस को शक है। कल पांडातराई थाना इलाके में कुंडा के पास सुबह 9 बजे मुनीम ने 70 लाख रुपए लुटने की जानकारी राईस मिल मालिक दिलीप अग्रवाल को दी। अनाज कारोबारी अग्रवाल की सूचना पर पुलिस ने कवर्धा समेत राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली जिले की सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते वाहनों की जांच की।

बताया जाता है कि मुनीम ने लूट की घटना से जुड़े पुलिस के सवालों का संतोषप्रद जवाब नहीं दिया है। पुलिस ने मिर्च पाउडर झोंककर लूटने के बयान के आधार पर मुनीम के चेहरे में मिर्च पाउडर नहीं पाया। 

मिली जानकारी के अनुसार लूट की रकम पुलिस ने मुनीम की निशानदेही पर जप्त किया है। बताया जाता है कि पुलिस राजधानी रायपुर के अलावा भिलाई, राजनांदगांव व दुर्ग में भी लूटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।  पुलिस सूत्रों का दावा हैं कि मुनीम की मिलीभगत से ही यह कथित लूट हुई हैं। आरोपियों की खोजबीन कर रही कवर्धा पुलिस बेहद दबाव में हैं। घटना के बाद पुलिस अब तक दर्जनों ठिकाने पर दबिश दे चुकी हैं। पुलिस के पास आरोपियों को लेकर लगातार नई सूचना मिल रही हैं। वहीं कुछ भ्रामक खबरों में 3 आरोपियों के पुलिस हिरासत में होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही 50 लाख रुपए बरामद होने का अपुष्ट चर्चा हो रही है। जबकि पुलिस के हाथों एक भी लूटेरे नहीं लगे हैं।


अन्य पोस्ट