ताजा खबर

मोदी जवानों से मिलने पहुंचे लेह
03-Jul-2020 11:22 AM
मोदी जवानों से मिलने पहुंचे लेह

लेह, 3 जुलाई। बॉर्डर पर भारत और चीन की तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बड़ा सरप्राइज दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह-सुबह अचानक लद्दाख दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी के इस दौरे की तस्वीरें अब सामने आने लगी हैं। मोदी का यह दौरा चीन को संदेश भी है कि देश फौज के साथ खड़ा है। पीएम मोदी के साथ इस दौरे पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ एम एम नरवणे भी मौजूद हैं। (navbharattimes.indiatimes.com)


अन्य पोस्ट