ताजा खबर

एक्सप्रेस वे पर गिरे पोल 10 घंटे बाद भी सड़क पर
27-May-2026 10:52 PM
एक्सप्रेस वे पर गिरे पोल 10 घंटे बाद भी सड़क पर

रायपुर, 27 मई। आज दोपहर आंधी बारिश से शहर में  क‌ई जगह पेड़, होर्डिंग और यूनीपोल के डिस्प्ले जमींदोज हुए। इसी दौरान एक्सप्रेस वे पर  देवेंद्र नगर सड़क के ठीक ऊपर दो खंभे गिर गए हैं । जिन्हें 8-10 घंटे बाद भी इन पंक्तियों के लिखे जाने तक हटाया नहीं जा सका है। इनमें से एक तो सड़क में बाहर निकला हुआ है। इस पर कोई गाड़ी घुसी तो बड़ी दुर्घटना होने का खतरा मंडरा रहा है।


अन्य पोस्ट