ताजा खबर

सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह का निधन
29-Jun-2020 11:51 AM
सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह का निधन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 29 जून।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन श्रीमती मोहिनी सिंह राणा का निधन हो गया है। उनकी निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जाहिर किया है। 
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर बड़ी बहन की निधन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि सबकी चहेती, हमारी बड़ी बहन पिंकी दीदी जिनसे मैंने व्यवस्थित जीवन जीना सीखा, जिनकी जिंदादिली, कुशलता व बुद्धिमता में हर समय मेरा मार्गदर्शन किया। आज उनकी खिलखिलाती मुस्कुराहट हमें अलविदा कहकर मायूस कर गई। आजीवन आपकी कमी खलती रहेगी, दीदी। 

 


अन्य पोस्ट