ताजा खबर

सी-जीएसटी का आशिकी गुटखा निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर के ठिकानों पर छापे
16-Jul-2025 10:09 PM
सी-जीएसटी का आशिकी गुटखा निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर के ठिकानों पर छापे

रायपुर, 16 जुलाई। टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायत पर सी-जीएसटी के डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस  की टीम ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव जिले में रेड किया है। टीम आशिकी गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री समेत  उनके डिस्ट्रीब्यूटर्स के ठिकानों पर जांच कर रही है।करीबन 60 करोड़ की टैक्स चोरी के इनपुट पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से पहुंची 9 सदस्यीय टीम  आशिकी गुटका के मालिक नरेश मोटलानी के  नांदगांव,रायपुर के डिस्ट्रीब्यूटर विश्वनाथ काबरा के ठिकानों पर स्टाक और सेल  दस्तावेजों को खंगाल रही है।


अन्य पोस्ट