ताजा खबर

(फोटो अर्जुन दास मानिकपुरी, आरोपी)
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 23 जून। मस्तूरी पुलिस ने एक 60 वर्षीय कथित तांत्रिक को झाड़-फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार आरोपी अर्जुन दास मानिकपुरी ने ग्राम वेद परसदा स्थित अपने घर पर एक बीमार महिला और उसके पति को बुलाया था। एक कमरे में उसने दोनों की आंख पर काली पट्टी बांध दी। इसके बाद महिला को लिटाकर अश्लील हरकत करने लगा। भनक लगते ही दम्पती ने तुरंत पट्टी खोली और तांत्रिक को भला-बुरा कहा। दोनों ने आकर मस्तूरी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मस्तूरी पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो वह भागने के फिराक में था। पुलिस ने बताया कि आशंका है कि वह पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। उसे धारा 354 तथा 354 ( क) आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।