ताजा खबर

संगीता सिन्हा छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष
04-May-2026 6:35 PM
संगीता सिन्हा छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 4 मई ​ । विधायक  संगीता सिन्हा छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की न‌ई कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। वह संजारी बालोद से दुसरी बार की विधायक हैं।यह पद श्रीमती फूलो देवी नेताम के इस्तीफे के बाद से रिक्त था।

नेताम ने 18 जुलाई 23 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

उन्होंने 7 साल से अधिक समय तक इस पद पर रहने के बाद इस्तीफा दिया था।
उल्लेखनीय है कि यह इस्तीफा 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में सांगठनिक बदलावों के तहत आया था।
 उसके बाद से 
न‌ई नियुक्ति नहीं होने से वह प्रभारी अध्यक्ष के रूप में काम देख रहीं थीं ‌। कुछ माह पहले कांग्रेस हाईकमान ने न‌ई नियुक्ति के लिए कुछ वरिष्ठ महिला नेत्रियों का दिल्ली और रायपुर में भी साक्षात्कार लिया था। उसके बाद से इंतजार किया जा रहा था। दो दिन पहले आए प्रदेश प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने पुनः इस पर रायशुमारी की थी। उनके दिल्ली लौटने के बाद आज  राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया।


अन्य पोस्ट