ताजा खबर

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर नितिन गडकरी ने कहा- सपना पूरा हुआ
04-May-2026 7:53 PM
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर नितिन गडकरी ने कहा- सपना पूरा हुआ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मजबूत बढ़त पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि राज्य में बीजेपी का एक संकल्प और सपना साकार हो गया.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "एक संकल्प की पूर्ति, एक सपना साकार.पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हर कार्यकर्ता के लिए बेहद भावुक क्षण है.''

उन्होंने कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी जी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी, राज्य के चुनाव प्रभारी सुनील बंसल जी को इस ऐतिहासिक और निर्णायक जीत की हार्दिक बधाई.''

''यह जनादेश बीजेपी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर लगातार काम करते हुए इस सपने को साकार किया.''

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़ शाम छह बजकर 50 मिनट तक पश्चिम बंगाल में बीजेपी 55 सीटें जीत चुकी थी और 149 पर बढ़त बनाए हुए थी. वहीं तृणमूल ने 24 सीटें जीती थीं और 59 पर बढ़त बनाए हुए थी. पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर चुनाव हुए थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट