ताजा खबर

असम चुनाव में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे गौरव गोगोई 23 हज़ार वोट से हारे
04-May-2026 7:36 PM
असम चुनाव में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे गौरव गोगोई 23 हज़ार वोट से हारे

असम में जोरहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई चुनाव हार गए हैं.

यहां बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने उन्हें 23 हज़ार से अधिक वोटों से हराया है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़, बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 64439 वोट मिले, वहीं गौरव गोगोई को 46257 वोट मिले.

गौरव गोगोई को कांग्रेस असम चुनाव में एक प्रमुख चेहरे के तौर पर पेश कर रही थी.

गौरव गोगोई जोरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं. वो असम कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट