ताजा खबर

चिता से कपाल की अस्थियां गायब, परिजनों को तंत्र मंत्र की आशंका
22-Feb-2026 1:29 PM
चिता से कपाल की अस्थियां गायब, परिजनों को तंत्र मंत्र की आशंका

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 22 फरवरी  ।  जरवाए श्मशान घाट से सनसनी खेज खबर मिली है। यहां एक चिता से  कपाल (सिर)की अस्थियां नहीं मिली है। मृतक का कल ही अंतिम संस्कार हुआ था। परिजन आज अस्थि संग्रह के लिए गए थे। जहां यह खुलासा हुआ। साथ ही चिता के पास नींबू, सिंदूर जैसे सामान मिलने से परिजनों ने तंत्र मंत्र की आशंका जताई है। मामला इस लिए भी और संदेहास्पद हो गया है कि श्मशान के भीतर एक लावारिस बाइक भी मिली है। परिजन श्मशान घाट के चौकीदार से पूछताछ की तो उसने भी अनभिज्ञता जताई।


अन्य पोस्ट