ताजा खबर

नक्सल कमांडर देवजी का समर्पण?
22-Feb-2026 1:05 PM
नक्सल कमांडर देवजी का समर्पण?

  तेलंगाना पुलिस के सामने 16 साथियों के साथ हथियार डालने की खबर  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर/सुकमा, 22 फरवरी। नक्सली संगठन के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण की सूचना है। उनके साथ 16 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की खबर है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज मीडिया से चर्चा में कहा देवजी के तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण की सूचना आई है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है।

बताया गया कि कुछ महीने पहले ही देवजी को संगठन का महासचिव बनाया गया था।

 

इससे पहले पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था। देवजी के आत्मसमर्पण पर छत्तीसगढ़ पुलिस की नजर है।

यह माना जा रहा है कि एक वर्ष के भीतर दूसरी बार संगठन शीर्ष नेतृत्व विहीन हो जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि देवजी के साथ 16 सशस्त्र कैडरों के भी आत्मसमर्पण करने की खबर है।


अन्य पोस्ट