ताजा खबर
रायपुर, 15 फरवरी। कोहका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एलआईजी म0नं0 45-बी किराए के मकान में ऑनलाईन सट्टा आपरेट कर रहे जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला 43 गिरफ्तार किया है। वह मूलतः माजरा थाना अरबन जिला रोहतक हरियाणा का मूल निवासी है।
उससे नगदी रकम 1,80,000 रुपए नगद जब्त किया गया। इसके अलावा 03 मोबाईल फोन कीमत 75,000/रू, 20 बैंक पासबुक, 10 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, 02 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 ड्रायविंग लाईसेंस, सट्टा से संबंधित हिसाब किताब का कापी 06 , 01 डाट पेन तथा 01 कैलकुलेटर कुल कीमत 2,55,000/-रूपए जप्त है।उसके खिलाफ छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियमधारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध दर्ज किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर नेवरा पुलिस की टीम ने एक मकान में रेड किया था । इस दौरान मकान में एक युवक ने अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला बताया।
उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर ऑनलाईन बैटिंग साईट्स 777 GRAND EXCHANGE एवं JMD BET आई.डी. के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिला रहा था ।


