ताजा खबर

15 दिन में दूसरी बार आधी रात बाद तक क्लब खुला रखा, मिथ्या का मैनेजर गिरफ्तार
15-Feb-2026 8:28 PM
15 दिन में दूसरी बार आधी रात बाद तक क्लब खुला रखा, मिथ्या का मैनेजर गिरफ्तार

मालिक के खिलाफ इस्तगासा 

रायपुर, 15 फरवरी। आधी रात बाद तक क्लब को संचालित कर रहे मैनेजर को गिरफ्तार किया गया । पुलिस क्लब के लायसेंस निलंबित करने प्रतिवेदन भेजा है ।

कमिश्नरेट लागू होने के बाद  पुलिस ने क्लब संचालकों को रात्रि 12:00 बजे तक बंद करने सख्त निर्देश दिए थे। कल रात  चेकिंग के दौरान व्हीआईपी रोड स्थित रेस्टोरेंट क्लब मिथ्या रात करीबन 12.50 बजे तक खुला हुआ था।संस्था के मैनेजर फैकी महु  29 जी 14 विशाल नगर तेलीबांधा रायपुर के विरुध्द प्रतिबंधात्मक धारा - 170/125,135, 3 (1)  में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय रायपुर में इस्तगासा पेश किया। साथ ही  गुमाश्ता लायसेंस निरस्त करने प्रतिवेदन तैयार किया गया है । इससे पहले भी  01 फरवरी को चेकिंग के दौरान भी  क्लब  आधी रात बाद तक खुले रखने पर कार्रवाई की गई थी।


अन्य पोस्ट