ताजा खबर
-बृजमोहन ने मंजूरी देने
केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर ₹220 करोड़ की शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन योजना को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। इस योजना का उद्देश्य रायपुर शहर को जलभराव और बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करना है।
श्री अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया कि रायपुर शहर के तेजी से शहरीकरण के कारण ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रेक्चर पीछे छूट गया है, जिससे मानसून के दौरान गंभीर जलभराव की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि यह योजना शहर के स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को दूर करने में महत्वपूर्ण होगी।
श्री अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि रायपुर जैसे तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्र को मानसून के दौरान होने वाली जलभराव और बाढ़ की गंभीर समस्या से बचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्णय लेने के निर्देश दिए जाएं।


