ताजा खबर
साढ़े 8 सौ से अधिक प्रशिक्षु एसआई के लिए प्रशिक्षण
14-Feb-2026 10:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी। रायपुर में 870 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के लिए संवादात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को शासन की नीतियों, प्रशासनिक दृष्टिकोण और जनसेवा के मूल्यों से सीधे परिचित कराना है।
श्री जायसवाल ने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय को अत्यंत आवश्यक बताया। श्री यादव ने कहा कि आधुनिक पुलिस अधिकारी के लिए सतत अध्ययन, विधिक समझ, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता अत्यंत आवश्यक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


