ताजा खबर
मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) के एलबीएस रोड पर शनिवार को निर्माणाधीन मेट्रो का स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हो गए हैं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, "मुंबई के मुलुंड इलाक़े में मेट्रो कंस्ट्रक्शन स्लैब गिरने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं."
सीएमओ ने लिखा, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं. राज्य सरकार मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी और घायलों के इलाज का ख़र्च राज्य सरकार उठाएगी."
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, मेट्रो रेल लाइन की पैरापेट दीवार का स्लैब गाड़ियों पर गिर गया.
पीटीआई ने बताया, "पुलिस और नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर मुंबई के मुलुंड इलाक़े में निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन 4 के गार्डर ब्रिज का एक स्लैब कुछ गाड़ियों पर गिर गया." (bbc.com/hindi)


