ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नई दिल्ली, 14 फरवरी। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘सेवा तीर्थ’ केवल एक सरकारी परिसर नहीं, बल्कि देश में बदलती कार्य संस्कृति का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-केन्द्रित सोच और जवाबदेह प्रशासन के विज़न को आगे बढ़ाने वाला कदम है।
साहू ने कहा कि यह पहल प्रशासन को संवेदनशील, पारदर्शी और नागरिकों के प्रति उत्तरदायी बनाने का मजबूत संदेश देती है। उन्होंने इसे “नेशन फर्स्ट” की भावना को साकार करने वाला ऐतिहासिक क्षण बताया। साथ ही बिलासपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और आशीर्वाद से ही उन्हें इस गौरवपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने का मौका मिला। परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए भी उन्होंने कृतज्ञता जताई।
मालूम हो कि 13 फरवरी की शाम को आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने ‘कर्तव्य भवन–1’ और ‘कर्तव्य भवन–2’ का शिलालेख अनावरण कर औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।


