ताजा खबर
बांग्लादेश चुनाव नतीजे और जमात-ए-इस्लामी की हार पर जावेद अख़्तर क्या बोले
14-Feb-2026 12:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख़्तर ने बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजे और इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी की हार पर टिप्पणी की है.
उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे बताते हैं कि बांग्लादेश की ज़्यादातर आबादी 'जमात के सांप्रदायिक पूर्वाग्रह' को नहीं मानती.
जावेद अख़्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "दक्षिणपंथी विचारधारा वाली बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी हिन्दुओं पर हुए अत्याचारों के लिए ज़िम्मेदार है. उसे चुनाव में काफ़ी बुरी हार मिली है."
उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि बांग्लादेश की ज़्यादातर आबादी अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ जमात के सांप्रदायिक पूर्वाग्रह को नहीं मानती है. यह एक अच्छी ख़बर है."
बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) को दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिला है और जमात को करारी हार झेलनी पड़ी है.v (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


