ताजा खबर

दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत, तीन मृत
13-Feb-2026 12:43 PM
दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत, तीन मृत

मांढर के निकट हादसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 फरवरी। मांढर के निकट गुरुवार देर रात दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान भोजराज विश्वकर्मा, प्यारी बाई विश्वकर्मा (पत्नी भोजराज), और शुभम यादव के रूप में हुई है। एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।


अन्य पोस्ट