ताजा खबर
अखिलेश यादव ने ट्रेड डील पर कहा, 'ये डील वो डाल है जिस पर बैठे लोग इसे ख़ुद ही काट रहे हैं..'
12-Feb-2026 6:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीखा हमला किया है.
अख़िलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”ये डील वो डाल है, जिसको उस पर बैठनेवाले ख़ुद ही काट रहे हैं.”
अखिलेश यादव ने लिखा, “ये डील हमारे देश की सिर्फ़ ख़ेती-मज़दूरी ही नहीं बल्कि हर तरह से पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोज़गार के ख़िलाफ़ है...”
अखिलेश यादव ने आगे लिखा, “जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात ज़ंजीर में बांधकर भेजा था, अब उन्होंने डील का जाल फेंककर भ्रष्ट बीजेपी सरकार को मजबूर कर दिया है. अब भाजपा के वो संगी-साथी क्या भूमिगत हो गये हैं या परदेसी हो गये हैं, जो स्वदेशी का नारा लगाते थे." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


