ताजा खबर

भाजपा नेताओं पर दर्ज प्रकरणों को वापस लेने पर बैज ने उठाए सवाल
12-Feb-2026 7:56 PM
भाजपा नेताओं पर दर्ज प्रकरणों को वापस लेने पर बैज ने उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ संवाददाता 

रायपुर, 12 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस  ने भाजपा नेताओं पर आदिवासियों के खिलाफ प्राण घातक हमला करने के आरोप लगाए हैं और कहा है कि भाजपा सरकार अपने नेताओं पर दर्ज आपराधिक प्रकरण को राजनीतिक बताकर वापस ले रही है, जो पीड़ित आदिवासी वर्ग के साथ अन्याय है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  बैज ने कहा कि 1 मई 2022 को आदिवासी समाज पर भाजपा नेताओं ने समूह बनाकर हमला किया था, जिसमें आरोपियों पर गम्भीर आरोप हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक प्रकरण और आपराधिक प्रकरण में अंतर मालूम होना चाहिए और अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

आदिवासी समाज ने बालोद कलेक्टर का घेराव कर विरोध जताया है और न्याय की मांग की है। कांग्रेस ने मांग की है कि तुएगोंदी के आदिवासी के साथ मारपीट करने वालों को कड़ी सजा मिले और उनका प्रकरण राजनीतिक मानकर समाप्त न किया जाए।


अन्य पोस्ट