ताजा खबर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आरोप, 'राहुल गांधी देश में भ्रम फ़ैला रहे हैं'
12-Feb-2026 6:46 PM
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आरोप, 'राहुल गांधी देश में भ्रम फ़ैला रहे हैं'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ग़लत जानकारी फ़ैलाने का आरोप लगाया है.

राहुल गांधी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, एपस्टीन फ़ाइल और आम बजट के मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं और वो सत्ता पक्ष के निशाने पर हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा, “आप (राहुल गांधी) देश में किसानों में भ्रम फ़ैलाना चाहते हैं. आप देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं और झूठ भी सत्य के मंदिर (लोकसभा) में जाकर बोलते हैं.”

उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी के रहते किसानों का अहित ना हुआ है और न होगा. जब देश का कृषि मंत्री मंत्री कह रहा हो, और जब देश का वाणिज्य मंत्री कह रहा हो तो आपके पास कौन सा सूत्र है जो आप देश में भ्रम फैला रहे हैं.”

गिरिराज सिंह ने कहा, “अभी जॉइंट सिग्नेचर नहीं हुआ है और आप देश में भ्रम फैला रहे हैं. दूसरे को फ़ाइल दिखा रहे हैं… ” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट