ताजा खबर

होटल बेबीलोन इन का कैशियर पैसा ले भागा..
10-Feb-2026 8:27 PM
होटल बेबीलोन इन का कैशियर पैसा ले भागा..

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,10 फरवरी। होटल बेबीलोन इन के कैशियर के खिलाफ पैसा लेकर भागने का प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी कैशियर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बताया गया कि फाफाडीह चौक स्थित होटल बेबीलोन इन के कैशियर मंदीदा राव पर आरोप है कि उसके होटल के 95 हजार रुपए होटल के बैंक खाते में न जमा कर भाग गया।

होटल के संचालक भूपेंद्र सिंह खनूजा ने गंज थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट