ताजा खबर
पंकज झा ने लिखा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल और बस्तर सांसद भूपेश बघेल की पांच साल पुरानी तस्वीर फेसबुक पर साझा की है। उन्होंने दावा किया कि तस्वीर उस दिन की है जब बीजापुर नक्सल हमले 22 जवानों की मौत हुई थी।
पंकज झा ने अपने पोस्ट में कहा कि इस चित्र को ध्यान से देखिए। सन 2021 03 अप्रैल, शनिवार। जैसा कि पोस्ट में वर्णित है, छत्तीसगढ़ के तब के मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel जी, और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, तब के बस्तर सांसद Deepak Baij जी, दोनों असम में कथित ऐतिहासिक रोड शो के बाद एक रेस्तरा में थकान उतार रहे थे। हँसते-खिलखिलाते हुए कथित सफल चुनाव प्रचार को सेलिब्रेट कर रहे थे, आनंद मना रहे थे।
उसी दिन बस्तर संभाग के बीजापुर में नृशंस नक्सल हमले में देश ने सुरक्षा बलों के 22 जवानों को खोया था। 36 जवान बुरी तरह घायल भी हुए थे। उस हमले की जानकारी के घंटों बाद की यह तस्वीर है जो स्वयं बस्तर सांसद ने पोस्ट किया था।
उसी असम में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah जी भी थे। नक्सल वारदात की खबर लगते ही सारा चुनाव कार्य छोड़ उड़ पड़े थे थे छत्तीसगढ़ की तरफ। जब तक तब के मुख्यमंत्री और स्थानीय सांसद वहां मौज करते हुए फोटो पोस्ट करने में लगे थे, तब तक एक दौर की बैठक निपटा कर, घायलों की चिकित्सा आदि का प्रबंध कर अमित शाह जी नक्सलियों से बदला लेने की रणनीति की तैयारी भी कर चुके थे।
झा ने आगे पोस्ट में लिखा गृहमंत्री जी यूं ही नहीं कह दिया है कांग्रेस के प्रश्रय और आसरे से ही माओवादी आतंक फूला-फला।


