ताजा खबर
खरगे, और प्रियंका से मिले लखमा
10-Feb-2026 8:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भूपेश और चैतन्य भी साथ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,10 फरवरी। जेल से रिहा होने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने दिल्ली में मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। उनके साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी थे।

सूत्रों के मुताबिक खरगे ने रिहाई पर कवासी लखमा को बधाई दी। पूर्व सीएम श्री बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल भी साथ थे। उन्होंने ने भी खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी साथ थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


