ताजा खबर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी आस्था सिंह ने अपना वीडियो वायरल होने पर प्रतिक्रिया दी है.
आस्था सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "इस पूरे मामले को गलत तरीके से पेश किया गया है. ये मामला हमारे साथ काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के पति से जुड़ा हुआ है. जिन्होंने मेरा साथ बदतमीजी की थी."
"उसके बाद जवाब में मुझे जो सही लगा, वो मैंने कहा. अगर कोई मुझ से मेरी जाति के बारे में पूछ रहा है तो मुझे अपनी जाति का प्रमाण देना उचित लगा."
उन्होंने कहा, "इसे जातिवाद का मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है. जिन्हें मैंने जवाब दिया वो ब्राह्मण हैं. सोशल मीडिया पर मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है. मैं इस पर लीगल एक्शन लूंगी."
सोमवार को कानपुर के पनकी क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक की एक शाखा से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.
वीडियो में बैंक के अंदर महिला कर्मचारी किसी से तीखी बहस दिखाई दे रही थीं. (bbc.com/hindi)


