ताजा खबर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि वो राजनेता जरूर हैं, लेकिन वो खेल में राजनीति नहीं देखना चाहते हैं.
शशि थरूर ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच के लिए राजी होने के फैसले का स्वागत किया है.
उन्होंने कहा, "स्पोर्ट्स अलग है. लोगों को खेलने देना चाहिए. राजनेताओं को राजनीति अलग जगह करनी चाहिए. क्रिकेट प्लेयर्स को खेलने देना चाहिए. मैं इस फैसले से खुश हूं. क्रिकेट आगे बढ़ेगी."
"हम सब लोग समर्थन अपनी टीम का ही करेंगे. लेकिन बात ये है कि मैच जरूर होना चाहिए."
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के बारे में शशि थरूर ने कहा, "क्रिकेट इस मैच के साथ आगे बढ़ रही है. कौन जीत रहा है, कौन हार रहा है, ये अलग बात है."
दरअसल, पाकिस्तान ने पहले टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था. लेकिन अब पाकिस्तान इस मैच को खेलने के लिए तैयार हो गया है. (bbc.com/hindi)


