ताजा खबर

फीस वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन
10-Feb-2026 7:17 PM
फीस वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

माशिमं दफ्तर का घेराव 

रायपुर, 10 फरवरी। एनएसयूआई ने माशिमं कार्यालय का घेराव किया और 10वीं-12वीं परीक्षा शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने घर का सोना, जमीन के पेपर और गुल्लक लेकर पहुंचे, ताकि यह दिखाया जा सके कि बीजेपी सरकार की नीतियाँ छात्रों को किस हद तक मजबूर कर रही हैं।

NSUI प्रभारी महामंत्रीहेमंत पाल ने कहा कि बीजेपी सरकार शिक्षा को अधिकार नहीं, बल्कि व्यापार बना चुकी है। परीक्षा शुल्क बढ़ाकर गरीब बच्चों से उनका भविष्य छीना जा रहा है।

NSUI की मुख्य मांगें हैं कि 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा फॉर्म की बढ़ी हुई फीस तत्काल प्रभाव से वापस ली जाए,प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने के बजाय उसे मजबूत किया जाए, गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के बच्चों से शिक्षा का अधिकार न छीना जाए, और  शिक्षा को मुनाफे का माध्यम बनाने की नीति तुरंत बंद की जानी चाहिए।


अन्य पोस्ट