ताजा खबर
स्कूली बच्चों को नहीं मिल रहा मध्यान्ह भोजन - कांग्रेस
09-Feb-2026 7:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रसोईया संघ के हड़ताल के कारण स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं मिल पा रहा है, जिससे बच्चे भूखे पेट घर लौटने को मजबूर हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार की हठधर्मिता की आलोचना की है और कहा है कि सरकार जायज मांग और दबाव बनाने के लिए सरकार आंदोलनकारियों पर सैकड़ों एफआईआर दर्ज कर रही है।
उन्होंने कहा कि दुलारी यादव और रुक्मणी सिन्हा की मौत के बाद भी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि सरकार आंदोलनकारियों पर दर्ज एफआईआर तत्काल वापस ले और उनकी मांगों पर विचार करे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


