ताजा खबर

वन सचिव से अभद्र व्यवहार, डीएफओ कश्यप निलंबित
09-Feb-2026 7:38 PM
वन सचिव से अभद्र व्यवहार, डीएफओ कश्यप निलंबित

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 9 फरवरी। 
वन सचिव से फोन पर अभद्रतापूर्ण व्यवहार के मामले पर मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया गया है।  खास बात ये है कि कश्यप दूसरी बार निलंबित हुए हैं।
 बताया गया कि केंद्र सरकार की एक बैठक की तैयारियों के सिलसिले में गत 23 जनवरी को वन सचिव ने डीएफओ मनीष कश्यप से जानकारी मांगी थी, लेकिन उन्होंने फोन पर वन सचिव के अभ्रद व्यवहार कर दिया। इस पर वन सचिव ने एसीएस (वन) ऋचा शर्मा से शिकायत की, और सीएस विकासशील को भी अवगत कराया गया।

मामले की जानकारी सीएम विष्णु देव साय को दी गई,और आज उन्हें निलंबित कर दिया गया।

कश्यप को पिछली सरकार में सूरजपुर डीएफओ रहते तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने भी ग्रामीणों की शिकायत पर निलंबित किया था।


अन्य पोस्ट