ताजा खबर
गांजा तस्करी, 3 गिरफ्तार
09-Feb-2026 6:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 फरवरी। पुलिस ने दो अलग अलग प्रकरणों में तीन युवकों को गिरफ्तार कर करीब 45 किलो गांजा बरामद किया है।
उरला के नजदीक बेंद्री रोड में पुलिस ने संदीप केसरवानी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास बोरे से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया है।
एक अन्य कार्रवाई सिविल लाइन स्थित खजाना चौक के पास की गई। पुलिस ने शाहरुख खान और राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार कर उनके पास 6 किलो गांजा बरामद किया है। दोनों मामले में जब्त गांजा की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


